BIHARPATNASTATE

पटना में सेना के फायरिंग रेंज के समीप गोली लगने से किसान जख्मी

पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदपुर गांव के चवर में एक किसान की हाथ में गोली लगी है। जिसका इलाज डॉक्टर के निगरानी में चल रहा है।

घायल व्यक्ति की पहचान दाउदपुर गांव के रहने वाले शिवदयाल साव का पुत्र 25 वर्षीय विजय कुमार है।

घटना के संबंध में घायल व्यक्ति के भाई ने बताया कि खेत में भिंडी तोड़ने का कार्य कर रहे थे इसी दौरान भारतीय सेना के द्वारा फायरिंग का अभ्यास किया जा रहा था जिससे छटक कर गोली हमारे भाई विजय कुमार को बाह में लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही पटना नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी भानु प्रताप सिंह एवं शाहपुर थानाध्यक्ष अपने पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की।

इस बाबत पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया की शाहपुर थानांतर्गत दाऊदपुर में एक युवक के हाथ में एक गोली लगी है। घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो खतरे से बाहर है।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा समीपवर्ती फायरिंग रेंज से गोली के छटककर आने की बात बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया भी यही प्रतीत होता है। घायल किसान को दाहिना बाए में गोली लगी है। जिसका इलाज डॉक्टर की निगरानी में चल रहा है। और वो खतरे से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक फायरिंग सैनिक फायरिंग रेंज में सैनिकों द्वारा नियमित फायरिंग का अभ्यास किया जाता है जिसके मद्देनजर सैनिकों द्वारा अभ्यास का कार्यक्रम किया जा रहा था अभ्यास के दौरान गोली स्थानीय खेत मे काम कर रहे एक किसान के हाथ में जा लगी।

और किसान घायल हो गया। उसे उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की करवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.