BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में ह’थियार के बल पर सीएसपी से ब’ दमाशों ने लू’टे दो लाख रूपये, इलाके में मचा ह’ड़कंप

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक सीएसपी केंद्र से हथियार के बल पर तकरीबन दो लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दे की पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के दुखन सरैया गांव के वार्ड संख्या 12 में स्थित एसबीआई के सीएसपी का है।

जहां आज तकरीबन 12 बजे एक बाइक से पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाश सबसे पहले सीएसपी में घुस कर सीएसपी कर्मी संजना कुमारी को गन प्वाइंट पर ले लिया और कैश की मांग करने लगे।

लेकिन सीएसपी कर्मी संजना कुमारी ने जब कैश काउंटर का चाभी देने से इनकार किया तो बदमाशों ने सीएसपी कर्मी संजना कुमारी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने सीएसपी कर्मी संजना कुमारी से कैश काउंटर का चाभी लेकर तकरीबन दो लाख रुपए लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले की सूचना पारु थाना की पुलिस को दी गई।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।

मामले में सीएसपी संचालक अरविंद कुमार जो मूल रूप से सरैया थाना क्षेत्र के रामकृष्ण दुबियाही गांव के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि आज तकरीबन 12 बजे वह सरैया बैंक में थे। तभी उनके सीएसपी केंद्र जो पारु थाना क्षेत्र के दुखन सरैया वार्ड संख्या 12 में स्थित है।

वहां से सीएसपी में कार्यरत कर्मी संजना कुमारी के द्वारा इन्हें सूचना दिया गया कि एक बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर सीएसपी केंद्र से तकरीबन ₹2 लाख रुपए के लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.