BIHARPATNASTATE

पूर्व मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, मुकेश को घर में घुसकर लोगों ने पीटा

समस्तीपुर: राजद कोटे के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है.

जानकारी के अनुसार , पूर्व मंत्री के बेटे और उनके ड्राइवर पर टोले की ही एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है.

पूर्व मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप

वहीं इस मामले में बीते दिनों बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के घर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. घटना के दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया गया, जिससे जीप के शीशे टूट गए.

घर से भाग गई थी नाबालिग: दरअसल इस मामले में जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार, पीड़ित लड़की का एक ऑडियो वायरल हुआ , जिसमें पीड़िता ने मंत्री के पुत्र, चालक व एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. जिसमें उसने कहा है कि दुष्कर्म के बाद वह लोक-लाज के डर से घर से जा रही है, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए, और पूर्व मंत्री के घर के बाहर हंगामा करने लगे.

आक्रोशितों ने मुकेश सहनी समेत तीन को पीटा: इस दौरान आक्रोशित भीड़ द्वारा पूर्व मंत्री के पुत्र मुकेश सहनी और चालक रघुवीर महतो के साथ भी बेरहमी से मारपीट की सूचना मिली है.

वैसे सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला. इस दौरान पुलिस पर भी आक्रोशित भीड़ ने हमला कर दिया.

पुलिस का बयान

इस मामले पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि एक आरोपी चालक को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है. आगे लड़की के बयान के आधार कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.