BIHARNationalSTATE

‘Bihar BJP’ के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, पार्टी ने साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

पटना: बिहार में नेता और राजनीतिक दल अपनी बात लोगों के बीच रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं. तमाम नेता और दल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं.

वहीं बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग भी हो रहा है और राजनीतिक दलों के नाम से भी फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं. ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

मुख्यालय प्रभारी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतीय जनता पार्टी के लिए सोशल मीडिया परेशानी का सबब बन गया है. सोशल मीडिया पर भाजपा के नाम से कुछ भ्रामक तथ्य प्रकाशित किए जा रहे हैं.

पूरे मामले को पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए फर्जी आईडी/अकाउंट के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है. पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

मुख्यालय प्रभारी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतीय जनता पार्टी के लिए सोशल मीडिया परेशानी का सबब बन गया है. सोशल मीडिया पर भाजपा के नाम से कुछ भ्रामक तथ्य प्रकाशित किए जा रहे हैं. पूरे मामले को पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए फर्जी आईडी/अकाउंट के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है. पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट

बिहार बीजेपी के नाम से सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है लेकिन पिछले कुछ समय से बिहार बीजेपी सोशल मीडिया अकाउंट को संचालित किया जा रहा है और साइट पर भ्रामक या फिर आपत्तिजनक पोस्ट किया जा रहा हैं. भाजपा सोशल मीडिया के संयोजक अनमोल रमेश शोभित ने पार्टी को सूचना दी है और उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है.

पार्टी ने की एक्शन की मांग

साइबर सेल के थाना प्रभारी को लिखित शिकायत मुख्यालय प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की ओर से दी गई है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि भाजपा को बदनाम करने की साजिश चल रही है.

यथाशीघ्र भाजपा के नाम से चलाई जाने वाले फर्जी अकाउंट को बंद कराया जाए. पार्टी की ओर से कहा गया है कि भाजपा के नाम पर कई फर्जी अकाउंट चलाए जा रहे हैं. इस पर भी कार्रवाई की जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.