BIHARSTATE

मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला को लेकर डीएम व वरीय पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, दिए विशेष निर्देश

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के सुप्रसिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर में जिलाभिषेक के लिए सावन माह में प्रतिवर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त आते हैं तथा भगवान शिव पर जलाभिषेक करते हैं।

इस वर्ष भी श्रावणी मेला 2025 का सफल एवं सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारित रखने हेतु जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ फकुली मोड़ से गरीब नाथ मंदिर तक भ्रमण किया तथा विद्यमान स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।

इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए भीड़ प्रबंधन,यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए ठहराव, शौचालय, पेयजल , साफ- सफाई, बिजली व्यवस्था,

बैरिकेडिंग तथा दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति आदि की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य ससमय पूरा करने का सख्त निर्देश दिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.