BIHARPATNASTATE

‘आपने लालू यादव, पीएम मोदी, नीतीश कुमार का शासन देखा, अब बिहार में जन सुराज होना चाहिए’, प्रशांत किशोर

मधुबनी : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार मोदी-नीतीश-लालू पर हमलावर हैं. ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत मधुबनी पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जनता का, जनता के लिए जनता द्वारा शासन होना चाहिए, यह सिर्फ ‘जन सुराज’ ही कर सकता है.

बिहार से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगाई जा रही’ 

पीके ने झंझारपुर प्रखंड स्थित केजरीवाल हाई स्कूल में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने लेंगरा चौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे हैं.

चेहरा देखकर वोट न करें’

जन सुराज के संस्थापक ने झंझारपुर की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें. अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें. बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें.

PK ने मधुबनी की जनता से किया बड़ा वादा 

प्रशांत किशोर ने झंझारपुर की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि इस साल छठ के बाद बिहार के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.