BIHARPATNASTATE

बिहार में भाभी पर आया ननद को गुस्सा.. तो कांपा पूरा गांव, बिजली विभाग में भी कोहराम

गया: बिहार के गया जी में अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है. एक 22 वर्षीय ननद, भाभी से हुए झगड़े के बाद गुस्से में आ गई.

खुद के साथ अनहोनी करने की सोचकर वह घर से काफी गुस्से में निकली और बिजली के पोल पर चढ़ गई. इसके बाद घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला.

गया में हाई वोल्टेज ड्रामा

बिजली पोल पर चढ़ने के बाद ननद उतरने का नाम नहीं ले रही थी, तो दूसरी ओर एक फीट की दूरी पर मौत के रूप में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित तार था. पूरा का पूरा गांव किसी अनहोनी की आशंका को लेकर डरा और दहशत में था. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है.

भाभी के तानों से आहत ननद

घटना गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना अंतर्गत मायापुर गांव की महिला सोनी देवी के पति का निधन हो चुका है. पति का निधन होने के बाद वह ससुराल के बजाए मायके में ही रह रही थी. इस बीच मायके में अक्सर उसका अपनी भाभी के साथ झगड़ा होता रहता था.

बिजली के पोल पर चढ़ी ननद

शुक्रवार को महिला का झगड़ा अपनी भाभी के साथ हो गया. भाभी ने कुछ ऐसी बातें बोल दी, जिससे 22 वर्षीय महिला सोनी देवी काफी आहत हुई और उसने आत्महत्या की सोच ली, लेकिन आत्महत्या के लिए जो कदम उठाया, उससे पूरे गांव के लोग सकते में आ गए.

35 फीट से भी अधिक ऊंचे पोल में चढ़ गई महिला

दरअसल, महिला सोनी देवी भाभी के साथ हुए झगड़े के बाद आत्महत्या के मकसद से गुस्से में घर से निकली. घर से निकलने के बाद वह सीधे करीब 35 फीट से भी अधिक ऊंचे बिजली के पोल पर चढ़ने लगी.

अचानक बिजली पोल पर उसे चढ़ता देख लोगों ने सोचा, कि वह चढ़ नहीं पाएगी, लेकिन देखते-देखते वह बिजली पोल के एकदम ऊपरी भाग के नजदीक पहुंच गई. वहां पर हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित हो रहा था.

गांव में अफरा-तफरी का माहौल

वहीं, महिला जब बिजली पोल पर चढ़ गई और ग्रामीणों को लगा कि वह करंट की चपेट में आ जाएगी, तो ग्रामीण जिला चिल्लाने लगे. उसे नीचे उतरने को कहा जा रहा था. इस दौरान मौके अफरा तफरी का माहौल कायम हुआ था.

ऐसे बची महिला की जान

वहीं, इस बीच गांव के एक युवक ने बड़ी सूझबूझ से काम लिया और बिजली विभाग को फोन कर मामले की जानकारी दी. घटना सुनते ही विभाग के भी होश होड़ गए और कर्मचारी ने तुरंता बिजली काट दी.

इससे उक्त पोल से गुजरी तारों में करंट आना बंद हो गया. इसके बाद गांव के लोगों ने काफी मशक्कत कर उसे उतारने को कहा, तब जाकर कुछ देर बाद वह बिजली के खंभे से नीचे उतरी. नीचे उतरने के बाद वह बेहोश हो गई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.