BIHARPATNASTATE

बिहार में मानसून प्रवेश का इंतजार हुआ खत्म ! अब शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

भीषण गर्मी, चिचिलाती धूप, उमस और पसीना से परेशान बिहार के लोगों को अब मौसम के बड़े बदलाव का समाना करना होगा. भारतीय मौसम विभाग पटना केंद्र के अनुसार बिहार में बारिश का सिलसिला 16 जून के बाद शुरू होने की संभावना है.

मानसून का इतंजार कर रहे बिहार के लोगों के लिए रिमझिम बारिश की फुहारों का सिलसिला सोमवार से हो सकता है जो आने वाले दिनों में तेज बारिश के रूप में पूरे बिहार को सराबोर करेगा.

विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में बिहार के लिए मानसूनी बारिश का इंतजार खत्म हो जाएगा.

16 जून के बाद खत्म होगा इंतजार 

मौसम विभाग के विशेषज्ञ आनंद शंकर के अनुसार बिहार में मौसम ने बदला मिजाज रविवार से दिखने की उम्मीद है. 14 जून को 19 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है. राज्य के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल बिहार की सीमा से सटे सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में ही अटका हुआ है.

IMD के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून का एक अन्य प्रवेश अगले दो दिनों में विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है. इसके बाद, यह धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर बढ़ेगा.

मौसम विभाग के अनुसार अमूमन इसके बिहार में प्रवेश की तारीख 13 से 15 जून होती है, लेकिन इस सीजन में 16 जून तक बिहार में मॉनसून के आने की परिस्थिति अनुकूल नहीं है. ऐसे में अगले 48 घंटे तक बारिश नहीं होगी लेकिन उसके बाद बारिश के आसार हैं.

ज्यादातर जिलों में तापमान चरम पर 

मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित 8 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा. इनमें गोपालगंज, गयाजी, आरा, छपरा, औरंगाबाद और दरभंगा भी शामिल हैं. सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस डेहरी में और सबसे कम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया.

वहीं शनिवार को बिहार के चार जिले रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर में लू चलने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर में धूप और गर्म हवाओं से बचें.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.