हाल ही में सिवान जिला मुख्यालय के चकिया रोड स्थित एक क्लिनिक से एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) डॉक्टर डॉ. कंचन कुमारी को ऑपरेशन थियेटर में सिजेरियन सर्जरी करते हुए देखा जा सकता है।

लेकिन यह सामान्य ऑपरेशन नहीं था। बल्कि इस दौरान उनका भांजा एक रील बना रहा था, और यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई।


इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि डॉक्टर और उनके सहकर्मी बिना सर्जिकल कैप और मास्क के ऑपरेशन कर रहे हैं, जो चिकित्सा मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है।


ऑपरेशन थियेटर में रील
वीडियो में डॉक्टर का भांजा कहता है कि मेरी मामी जितना भी सिजेरियन करती है, उसमें बेटा ही पैदा होता है।


BAMS डॉक्टर को सिजेरियन की अनुमति?
BAMS डॉक्टर आमतौर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा में प्रशिक्षित होते हैं और आधिकारिक रूप से एलोपैथिक सर्जरी, विशेष रूप से सिजेरियन डिलीवरी जैसे प्रमुख ऑपरेशन, करने के पात्र नहीं होते — जब तक कि उन्होंने वैधानिक क्रॉस-पैथी प्रमाणन या ट्रेनिंग न ली हो।यदि यह ऑपरेशन बिना अनुमति के हुआ है, तो यह न सिर्फ़ मेडिकल काउंसिल के नियमों का उल्लंघन है बल्कि गैर-कानूनी मेडिकल प्रैक्टिस भी कहा जा सकता है।





Leave a Reply