BIHARSTATE

पहली बार विदेशों में भेजी जा रही बिहार की सब्जियां, दुबई भेजी गई पहली खेप

गया: बिहार के गया जिले के किसानों के लिए एक नई सुबह की शुरुआत हुई है. सब्जी उत्पादक किसानों को अब उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा और फसल की बर्बादी की समस्या भी खत्म होगी. अब उन्हें अपनी सब्जियां कम दामों पर नहीं बेचनी होंगी.

बिहार सरकार सहकारी समितियों को मजबूत कर रही है ताकि किसान अपनी उपज विदेशों में भेज सकें। पहली बार बिहार से सब्जियां दुबई भेजे गए हैं.सरकार ने गया में मगध सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड का कार्यालय खोलकर एक बड़ा कदम उठाया है.

गया की सब्जी दुबई पहुंची 

‘सरकार से समृद्धि’ एवं ‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ के मिशन को फलीभूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया. इसके तहत बिहार के गया जी के मुखिया जी कॉलोनी केंदुई में मगध सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड गया के कार्यालय का उद्घाटन हुआ.

सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया. इससे किसानों को न सिर्फ अपने सब्जियों की बर्बादी को रोकने में सफलता मिलेगी. वहीं किसान मालामाल भी होंगे.

पैक्स की तरह करेगा काम

सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि मगध सब्जी प्रसंस्करण एवं वितरण सहकारी संघ लिमिटेड का मुख्य लक्ष्य सब्जी की खरीददारी करना है. मंत्री डा. प्रेम कुमार ने कहा कि जिस तरह से पैक्सों के द्वारा गेहूं, धान आदि की खरीदी कर किसानों को लाभान्वित किया जाता है.

ठीक उसी तरह से सब्जी की अधिक से अधिक खरीदारी की जाएगी. इससे गया जी और मगध प्रमंडल के अत्यधिक संख्या में किसानों को लाभान्वित किया जाएगा.

बिहार की सब्जी की विदेश में मांग

उन्होंने कहा कि गया जी की सब्जी देश के तकरीबन कई राज्यों में तो जाएगी. वहीं इसकी खेप दुबई भी जाएगी. कई ऐसे देश हैं जहां बिहार की सब्जियों की मांग काफी रहती है. इस तरह कह सकते हैं, कि बिहार का तरकारी अब कई देशों तक जाएगी. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों की थाली में भी बिहार की सब्जी होगी.

किसानों की सब्जियां नहीं होगी बर्बाद

उन्होंने कहा कि फिलहाल में गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद जिले के कुल के प्रखंडों के प्रखंड स्तर पर सब्जी प्रसंस्करण के अध्यक्ष बनाए गए हैं. इस तरह की सरकार की योजना से किसानों को काफी लाभ मिलेगा.

उनकी आमदनी भी बढ़ेगी. वही जो बर्बादी होती थी वह भी रुकेगी. इससे सब्जी उत्पादक किसानों को और प्रोत्साहन मिलेगा और वे काफी लाभान्वित होंगे.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.