मुजफ्फरपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने तुर्की और कुढ़नी दुष्कर्म मामलों में पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

उनके साथ सांसद राज भूषण चौधरी निषाद और पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता भी मौजूद थे. इस दौरान केदार गुप्ता ने पीड़ित परिवार से ऐसा कुछ कहा, जिसकी सभी आलोचना कर रहे हैं.

‘बेटा कसम खाओ..सही बोल रहे’..- केदार गुप्ता
कुढ़नी में बच्ची के परिजन विजय सिन्हा से बोले कि सर अगर PMCH में समय से इलाज होता तो बच्ची नहीं मरती. इसपर मंत्री केदार गुप्ता भड़क गए और परिजन से कहा कि “बेटा कसम खाओ कि तुम सच बोल रहे हो.”

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वाकया डिप्टी सीएम के सामने हुआ. वीडियो में केदार गुप्ता पीड़ित परिवार को धक्का मारते भी नजर आ रहे हैं.

विजय सिन्हा ने मामले को संभाला
पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ चल रहे थे. केदार गुप्ता स्थानीय विधायक भी हैं. उन्होंने जब पीड़िता के परिजनों को बेटा कसम खाने तो कहा था तो डिप्टी सीएम को लगा कि मामला बिगड़ रहा है. जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने परिजन से बातचीत की.

दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को धक्का मारा’
मंत्री केदार गुप्ता का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर शेयर किया और कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को बीजेपी मंत्री ने धक्का मारा.

पीएमसीएच दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के साथ स्थानीय विधायक सह मंत्री केदार गुप्ता से जब पीड़ित परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही और संस्थागत हत्या के बारे में सवाल पूछना शुरू किया तो मंत्री केदार गुप्ता उन्हें धक्का मारने लगे और बेटा की कसम खिलाने लगे.

मुजफ्फपुर कुढ़नी कांड में बच्ची की मौत के बाद सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल नजर आया, जिसके बाद बिहार में सियासत गरमा गई थी. विपक्ष ने तो सरकार को आड़े हाथों लिया ही. सत्ता पक्ष ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए. घटना से आहत होकर असित नाथ तिवारी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया.

बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी
बता दें कि कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय नाबालिग अपने दरवाजे के सामने बैठी थी. तभी मनियारी थाना क्षेत्र के एक शख्स, जो गांव-गांव में घूम कर मछली बेचने का काम करता था, वह बच्ची के घर पर पहुंचा. उसने बच्ची को बोला कि मौसी के घर चलोगी.
फिर बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ घर से कुछ दूर पर स्थित एक दुकान पर ले गया और कुरकुरे खरीद कर खाने के लिए दिया.

दुष्कर्म के बार रेता गला
उसके बाद आरोपी बच्ची को अपने साथ लेकर कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक सुनसान जगह पर ले गया और फिर हैवानियत की सारी हद को उस हैवान ने पार करते हुए मासूम के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं उस हैवान आरोपी ने मासूम के गले और छाती को चाकू से रेत दिया और मौके से फरार हो गया.


Leave a Reply