BIHARMUZAFFARPURSTATE

भारतीय रिजर्व बैंक ने दी बड़ी खुशखबरी, अब सस्ता होगा लोन

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए रेपो रेट में कटौती की घोषणा की. इससे एक साथ कई प्रकार के लोन सस्ते होने का रास्ता खुल गया.

वहीं आम लोगों को कई अन्य प्रकार की सेवाओं पर भी बचत होगी. यह उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की तरह है. आरबीआई की ओर से पो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया गया है.

एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया था कि क्रेडिट साइकल को फिर से बहाल करने और अनिश्चितताओं का मुकाबला करने के लिए केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत की बड़ी कटौती कर सकता है.

दरअसल, आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक 4 जून से शुरू हुई थी. आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी दी. आरबीआई ने रेपो रेट में लगातार तीसरी बार कटौती की है. इस बार इसमें 50 bps की कटौती की गई है.

RBI के इस फैसले से होम लोन, ऑटो लोन और दूसरे कर्ज सस्ते हो सकते हैं. रेपो रेट में इस वर्ष यह लगातार तीसरी कटौती है. इससे पहले फरवरी और अप्रैल में 25 आधार अंक की कटौती की गई थी.

शेयर बाजार में उछाल 

आरबीआई की इस राहत से शेयर मार्केट में भी सुधार दिख रहा है. इस बीच शेयर मार्केट में भारी तेजी आई है. आरबीआई के रेपो रेट में 50 बीपीएस की कटौती से बाजार झूम उठा है.. 11.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 710.22 अंक यानी 0.87% की तेजी के साथ 82,152.26 अंक पर पहुंच गया.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 228.25 अंक यानी 0.92% तेजी के साथ 24,979.15 अंक पर पहुंच गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.