प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से आंतक को मिटाने और आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को कल्पना से परे सजा देने की बात की थी. बिहार की धरती से पूरी दुनिया को दिया संदेश ऑपरेशन सिंदूर के जरिए साकार हुआ है. इसके लिए बिहार सहित पूरा देश गौरवान्वित हुआ है.

पीएम मोदी के बिहार दौरे के दौरान उनसे मिलकर उनका अभिनंदन करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ रामसागर सिंह ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश से जो भी वादा किया है वह हमेश ही पूरा किया है.

और आंतक के खिलाफ लड़ाई में ही उस वादे को पूरा कर देश को सुरक्षित हाथों में होने का भरोसा दिया है.

दरअसल, पीएम मोदी ने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान राज्य को कई परियोजनाओं की सौगात दी. इसमें पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारम्भ और बिहटा में नए अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का शिलान्यास शामिल रहा.

वहीं रोहतास के बिक्रमगंज में करीब 50 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का तोहफा बिहार को मिला. साथ ही बिक्रमगंज की सभा में एक बार फिर पीएम मोदी ने आंतक के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्पों का दोहराया.

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है. साथ ही देश के भीतर के दुश्मनों के खिलाफ भी लड़ाई जारी है. इसमें नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को मिली सफलता का जिक्र भी पीएम मोदी ने किया.

डॉ रामसागर ने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के नाम जुडी इन उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पटना हवाईअड्डे पर वंदन और अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि बिहार को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और निर्णयों पर हमेशा से भरोसा रहा है.

इसलिए जब ऑपरेशन सिंदूर के पहले मधुबनी में पीएम मोदी ने अपने दृढ संकल्प को दोहराया था तब बिहार के लोगों ने उनकी बातों पर पूरा भरोसा किया. उसी अनुरूप आतंकियों को सबक सिखाया गया.

उन्होंने कहा कि बहावलपुर में आतंकी अजहर मसूद के आतंकी फैक्ट्री ध्वस्त करने के साथ ही सैंकड़ों आतंकियों को मिट्टी में मिलाकर भारतीय सेना ने पीएम मोदी की बातों को सच साबित किया.

पीएम मोदी से डॉ राम सागर सिंह और भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया.



Leave a Reply