BIHARSTATE

हरे टी-शर्ट देख भड़के CM नीतीश..खूब सुनाया, राबड़ी देवी से कहा….

बिहार विधानपरिषद में आज भारी हंगामा हुआ। राजद सदस्य आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा कर रहे थे. सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई राजद सदस्य हंगामा करने लगे और आरक्षण कौ नौवीं अनुसूची में डालने की मांग करते हुए वेल में पहुंच गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री सदन में मौजूद थे. राजद के अधिकांश सदस्य हरे रंग का टी शर्ट पहनकर आये हुए थे. यह देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए और कहा कि य सब बोगस है. इसका कोई मतलब नहीं है. ऐसा कहीं देखा है ?

राजद सदस्यों के हंगामा को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में खड़े हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा तो कोई पार्टी नहीं,जिसने इस तरह का किया हो.

राबड़ी देवी पर भड़कते हुए कहा कि इसके हस्बैंड का है पार्टी, इसको क्या है. ए बेचारी तो ऐसा ही आ गई है. जब वह हटा तो इसको बनवा दिया. इसका कोई मतलब है? यह तो ऐसे ही है.

यह सब ऐसा ही क्या-क्या करते रहता है. कोई पार्टी में इस तरह से देखे हैं? इस पार्टी का यही हाल है…इसका क्या मतलब है ? हरा टी शर्ट पहन कर आए हैं, हम यही पूछ रहे हैं.

सब ऊपर वाला भी बैठा है, हम उसको भी कहेंगे कि देश भर में कहीं देखा है इस तरह का ? ये लोग यही सब कर रहा है, जो शर्ट नहीं पहना है वह ऊपर से रख लिया है. यह सब बोगस चीज है. आगे में कुछ लिखवाये हुए है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.