BIHARSTATE

पिता चलाते हैं आटा चक्की, बेटी बनी साइंस टॉपर, जानें आदिवासी बहुल की छात्रा प्रिया की कहानी

पश्चिम चंपारण (बगहा) : बिहार में इंटरमीडिएट का रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं. बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के आदिवासी बहुल इलाके की प्रिया जायसवाल बिहार में साइंस टॉपर बन प्रदेश का नाम रोशन की है.

कभी रेड कॉरिडोर के नाम से जाना जाता था इलाका : प्रिया के घर परिवार समेत इलाके में जश्न का माहौल है. उसके घर पर बधाइयों और शुभकामनाएं देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है.

जिस इलाके को कभी रेड कॉरिडोर के नाम से जाना जाता था. जहां नक्सली अपने बंदूक से खूनी खेल खेला करते थे. उस इलाके की छात्रा ने कलम से अपने पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रिया बनीं स्टेट टॉपर : दरअसल गवर्नमेंट राज्य संपोषित 10+2 विद्यालय हरनाटांड़ में पढ़ने वाली प्रिया जायसवाल ने सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन पढ़ाई कर बिहार में अपने शिक्षा का डंका बजाया है. उसे 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.

मैट्रिक में दिखाया था जलवा : बता दें कि प्रिया जायसवाल बहुत ही मेधावी छात्रा है. उसने मैट्रिक परीक्षा में भी सूबे में 8 वां स्थान प्राप्त किया था. उसका सपना डॉक्टर बनना है. उसके पिता धूमवाटाड़ में आटा चक्की मिल चलाते हैं. पूरे घर में जश्न और खुशी का माहौल है.

मिलेंगे 2 लाख रुपये और लैपटॉप : प्रिया जायसवाल को अब सरकार पुरस्कृत भी करेगी. सरकार की ओर से उसे 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. साथ ही एक लैपटॉप भी दिया जाएगा. पहले टॉपर को 1 लाख रुपये दिए जाते थे.

सांइस में 89.66% छात्र सफल : बता दें कि आज यानी मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इटर का परीक्षा परिणाम घोषित किया. ऑर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में कुल 86.05 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए. इसमें विज्ञान में 89.66% छात्र सफल हुए हैं. जिसमें प्रिया जायसवाल सबसे अधिक नंबर लाकर प्रदेश में टॉप की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.