BIHARSTATE

बिहार में इंटर के नतीजे घोषित, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने तीनों संकायों का जारी किया परिणाम

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का परिणाम आ गया है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने तीनों संकायों का परिणाम जारी किया है.

बता दें कि इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीट प्रदेश के 1677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था.

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक: स्टूडेंट्स अपना परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharboardonline.bihar.gov.in अथवा http://www.results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं. अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं.

12.92 लाख विद्यार्थियों ने दिया था परीक्षा : इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में इस बार प्रदेश के 1677 सेंटर्स पर 12.92 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए.

परीक्षा को लेकर के पटना जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 75917 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. इसमें छात्राओं की संख्या 37174, जबकि छात्रों की संख्या 38743 है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.