बोर्ड ओर से साझा जानकारी के अनुसार, बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है।

बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। इंटर परीक्षा का रिजल्ट अब कभी भी घोषित किया जा सकता है। टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुक्रवार और शनिवार को पूरा कर लिया गया है।

बीएसईबी पिछले कुछ वर्षों से कक्षा 12वीं के परिणाम सबसे पहले घोषित करने वाला बोर्ड बना हुआ है। बोर्ड इस बार भी इस परंपरा को कायम रखते हुए, मार्च के अंत तक सबसे पहले नतीजे जारी कर सकता है।





Leave a Reply