BIHARPATNASTATE

दो दिन की छुट्टी के बाद विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

दो दिनों की छुट्टी के बाद आज एक बार फिर से विधानसभा में रौनक लौट आई है। सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है जबकि 12 बजे से विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। विधानसभा पहुंचने के बात सीएम नीतीश ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

दरअसल, विधानमंडल की कार्यवाही के दौरान विपक्ष अलग-अलग मामलों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। बिहार में अपराध के मुद्दे पर दोनों सदनों में विपक्ष ने भारी हंगामा मचाया था।

इसके बाद विपक्ष को बैठे बिठाए एक अहम मुद्दा हाथ लग गया था। विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को दोनों सदनों में भारी बवाल किया था।

पहली बार हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही को एकसाथ स्थगित करना पड़ा था। दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होने के बाद फिर से विपक्षी सदस्यों ने दोनों ही सदनों में हंगा किया जिसके बाद फिर से दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। आज दो दिन के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.