BIHARPATNASTATE

क्या RJD के साथ गठबंधन तोड़ देगी कांग्रेस? बिहार प्रभारी के जवाब ने पेंच फंसाया!

पटना: जब से कृष्णा अल्लावरु और कन्हैया कुमार ने बिहार कांग्रेस की कमान संभाली है, तब से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी इस बार अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है.

हालांकि अभी तक किसी भी नेता ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है लेकिन पिछले कुछ दिनों से आरजेडी के साथ गठबंधन जारी रखने पर भी कोई बड़ा नेता स्पष्ट बयान देने से बच रहे हैं. इसी बीच प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा है कि सही समय पर सही जवाब देंगे.

आरजेडी के साथ कांग्रेस का गठबंधन?: कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं. जहां तक गठबंधन की बात है तो सही समय पर इसका निर्णय हो जाएगा. सही समय पर मीडिया को भी इसकी जानकारी मिल जाएगी. हर मुद्दे ओर मीडिया में नहीं बोला जाता है लेकिन बिहार में अब कांग्रेस एक्शन मोड में आ चुकी है.

जातीय गणना के बहाने सरकार पर निशाना: कृष्णा अल्लावरु ने एनडीए की सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि एनडीए के साथ कांग्रेस के शासनकाल का यदि आकलन करेगें चाहे वह मनमोहन सिंह के शासनकाल की तुलना हो या कांग्रेस के शासनकाल में तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और बिहार, सभी जगह बढ़िया काम हुआ. जहां तक कांग्रेस की बात है तो अभी जहां जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां बेहतरीन ढंग से कम हो रहा है.

संगठन में बदलाव स्वाभाविक प्रक्रिया: बिहार कांग्रेस में हो रहे फेरबदल पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है. समय और मौसम बदलता रहा है. वहीं आरजेडी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी 8 महीने का समय है, अभी पार्टी को मजबूत किया जा रहा है. सही समय पर गठबंधन पर घोषणा हो जाएगी.

नीतीश की तबीयत पर सवाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें चिंता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐसी हालत क्यों हो गई है. उन्होंने कहा कि खराब तबीयत के कारण पता नहीं सीएम से किन-किन फाइलों पर दस्तखत करवाए जा रहे होंगे. पवन खेड़ा ने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी क्या षड्यंत्र कर रही है, यह चिंता बिहार के सामान्य लोगों को भी है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.