बिहार ने हरित ऊर्जा नेतृत्व का दिया संदेश, विशेषज्ञों के विमर्श और प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
पटना, 23 मार्च – बिहार की राजधानी पटना में ज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय ‘Renewable Energy & Electric Vehicle Expo 2025’ का आज भव्य समापन हुआ। यह आयोजन हरित ऊर्जा, पर्यावरणीय जागरूकता और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में अब तक का सबसे संगठित प्रयास साबित हुआ।

राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया समापन समारोह का उद्घाटन
समारोह का उद्घाटन राज्यसभा सांसद एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो बिहार की बदलती सोच और सतत विकास की दिशा का जीवंत प्रमाण है। जब सरकार, उद्योग और समाज साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी हरित ऊर्जा केवल एक नीति नहीं, बल्कि जनांदोलन बनती है।”
प्रतिभागी कंपनियों और प्रतिनिधियों को मिला सम्मान
इस अवसर पर एक्सपो में भाग लेने वाली सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह और सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह सम्मान न केवल उनकी तकनीकी भागीदारी का प्रतीक रहा, बल्कि हरित भारत की दिशा में उनके योगदान का सार्वजनिक अभिनंदन भी था।
टीम ग्रीन ओ वेव के कोषाध्यक्ष हसनैन अजीम ने बताया कि यह एक्सपो केवल एक तकनीकी आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में पहला जन-संचालित कदम है। हमारी मंशा है कि यह आंदोलन गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुँचे, और युवा इसकी अगुवाई करें। इस तरह के आयोजन झारखंड, बंगाल, उड़ीसा सहित देश के अन्य राज्यों में भी किए जाएंगे।”

ऊर्जा और विकास पर हुआ गहन विमर्श
एक्सपो के अंतिम दिन दो सत्रों में तकनीकी और सामाजिक विमर्श हुआ—
पहला सत्र: रिन्यूएबल एनर्जी एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर तकनीकी डिबेट
इसमें प्रमुख वक्ता रहे:
• पद्मश्री विमल जैन (सौर ऊर्जा विशेषज्ञ)
• सुजीत कुमार (ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजिस्ट)
• पर्यावरणविद् विनीता मिश्रा

मुख्य बिंदु:
• हरित ऊर्जा आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
• सोलर इनोवेशन और ग्रामीण ऊर्जा समाधान पर जोर देना होगा।
• सस्टेनेबल इन्वेस्टमेंट से बिहार को “ग्रीन एनर्जी स्टेट” बनाया जा सकता है।
दूसरा सत्र: ऊर्जा और समाज का अंतर्संबंध
इसमें प्रमुख वक्ता रहे:
• विधान परिषद सदस्य कारी सुहैब
• प्रो. सब्बीर अहमद

मुख्य बिंदु:
• रिन्यूएबल एनर्जी को स्किल डेवलपमेंट, ग्रामीण सशक्तिकरण और रोजगार के साथ जोड़ना आवश्यक है।
• हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
टीम ग्रीन ओ वेव ने निभाई अहम भूमिका
पूरे आयोजन को सफल बनाने में टीम ग्रीन ओ वेव का नेतृत्व और समर्पण महत्वपूर्ण रहा। आयोजन की योजना, मंच संचालन, जनसंपर्क, तकनीकी संयोजन और प्रबंधन में इन सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा:
• मुकेश त्रिपाठी
• शिक्षाविद् राजीव रंजन
• अफरोज आबेदीन
• रवि चौरसिया
• अनिल द्विवेदी
• हसनैन अजीम
• तहमिद कलीम
• कुंदन किशोर
• सुनील गुप्ता
• धनंजय सिंह

बिहार का नया चेहरा: ऊर्जा-प्रेरित भविष्य
यह एक्सपो न केवल तकनीकी नवाचारों का मंच बना, बल्कि यह एक नीतिगत, सामाजिक और औद्योगिक संवाद का भी माध्यम रहा।
‘Renewable Energy & EV Expo 2025’ ने यह स्पष्ट कर दिया कि बिहार अब केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता बनने को तैयार है।



Leave a Reply