BIHARMUZAFFARPURSPORTSSTATE

सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता-2025

संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल आदर्श ग्राम बैरिया मुजफ्फरपुर के प्रांगण में चल रहा आठ दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का आज चौथा दिन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न खेल जैसे बॉल थ्रो, स्किपिंग रेस, लॉन्ग जंप, सैक रेस, 100 मीटर रेस फाइनल का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर अपनी अभिरुचि दिखाई। आज के खेल की समाप्ति तक महावीरा हाउस 755 अंकों के साथ, अशोका हाउस 715 अंकों के साथ अग्रसित रहे। बाकी दोनों हाउस 650 और 430 अंकों के साथ प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाए हुए हैं।

आज का परिणाम – बॉल थ्रो में विनायक ओझा और रिफिका (वर्ग – एक), शिवम कुमार और त्रिणिति (वर्ग – दो), ओम प्रकाश और नंदिता कुमारी (वर्ग – तीन), स्किपिंग रेस में नैवेद्य और श्रीजा (वर्ग – चार), समीरा और अलीशा (वर्ग – पांच), आराध्या दीप और आरव (वर्ग – छः), लॉन्ग जंप में निशु (वर्ग – आठ), साक्षी सुमन (वर्ग – नौ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्या श्रीमती अलका झा एवं प्रशासन श्री राकेश त्रिवेदी ने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र दिये तथा सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.