BIHARMUZAFFARPURSPORTS

सेंट जोवियर्स किंडरगार्टन में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज

मुज़फ़्फ़रपुर: सेंट जोवियर्स किंडरगार्टन विद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत 19 मार्च से हुई, जिसमें नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के बच्चों ने चॉकलेट रेस, पोटैटो रेस, रेडी फॉर स्कूल और कलेक्ट द ऑब्जेक्ट जैसे खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।

आज, 20 मार्च को प्रतियोगिता के दूसरे दिन कक्षा प्रथम से तृतीय तक के बच्चों ने पोटैटो रेस, फ्लैट रेस और स्पून एंड मार्बल रेस में भाग लिया। खेलों के दौरान बच्चों के उत्साह और जोश ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती लिपि सिंह ने खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को खेलों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय की सचिव श्रीमती प्रियंका चंद्रा, निदेशक श्री अमिताभ चंद्रा, संयुक्त निदेशक श्री आमोद कुमार दत्त, शाखा प्रभारी श्रीमती मार्शल दत्त, श्री दीपक चंद्र सिन्हा, श्री राकेश त्रिवेदी, एवं अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

दूसरे दिन के खेलों के विजेता:

कक्षा प्रथम से तृतीय:

• प्लेट रेस: आरुष सिंह (कक्षा 1), अंश राज (कक्षा 2), आदर्श दीप (कक्षा 3)

• सेक रेस: आरुष सिंह (कक्षा 1), मोहितांश (कक्षा 2), सूरज (कक्षा 3)

• स्पून एंड मार्बल रेस: आकृति (कक्षा 1), दिव्यांश (कक्षा 2), आदर्श तुलस्यान (कक्षा 3)

कक्षा नर्सरी से यूकेजी:

• चॉकलेट रेस: अर्जन (नर्सरी), धृति (एलकेजी), अयान शेख (एलकेजी)

• प्लेट रेस: केशव (नर्सरी), निशांत (एलकेजी), अयान शेख (एलकेजी)

• रेडी फॉर स्कूल: अविका (नर्सरी), आर्यवी (एलकेजी), नित्या (एलकेजी)

• कलेक्ट द ऑब्जेक्ट: जेनी (नर्सरी), आशान (एलकेजी), आर्यम गुप्ता (एलकेजी)

प्रतियोगिता के अगले दो दिनों में और भी रोमांचक खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेल-कूद प्रतियोगिता न केवल छात्रों के शारीरिक विकास को बढ़ावा देती है बल्कि उनके आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.