BASKETBALLBIHARMUZAFFARPURSPORTS

मुजफ्फरपुर में बास्केटबॉल चयन प्रतियोगिता संपन्न, 32 खिलाड़ी कैंप के लिए चयनित

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम के चयन हेतु 20 मार्च 2025 (गुरुवार) को सेक्रेड हार्ट स्कूल, मालीघाट में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में ज़िले के लगभग एक दर्जन स्कूलों और क्लबों के 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चयन प्रक्रिया के दौरान कुल 32 खिलाड़ियों (16 लड़कों और 16 लड़कियों) का चयन किया गया, जो आगामी प्रशिक्षण शिविर (कैंप) में भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला टीम का गठन किया जाएगा। बालकों का कैंप सेंट जेवियर जूनियर सीनियर स्कूल, जबकि बालिकाओं का कैंप सेक्रेड हार्ट स्कूल में 22 मार्च से शुरू होगा।

चयन समिति में शम्स तबरेज़, राजदीप, शशांक और प्रियांशु शामिल रहे। इस दौरान मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव अखिलेश कुमार मणि, संयुक्त सचिव विनय शंकर, सेक्रेड हार्ट स्कूल की प्राचार्या सिस्टर विद्या, एकेडमिक हेड गौरव, मध्य विद्यालय सिमरा के शारीरिक शिक्षक शेताब खान, जी. डी. मदर स्कूल के शारीरिक शिक्षक रण प्रताप एवं गौरव भी उपस्थित थे।

यह चयन प्रतियोगिता 27 से 30 मार्च 2025 तक भागलपुर में आयोजित होने वाली बिहार राज्य यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। उक्त जानकारी मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.