BIHARNationalPATNASTATE

चिराग पासवान की बड़ी मां को चाहिए संपत्ति में हिस्सा, बोलीं- मुझसे लड़ती है पारस की पत्नी

खगड़िया: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी का विवाद अभी थमा भी नहीं कि परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर झगड़ा शुरू हो गया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने अपनी दोनों देवरानी पर लड़ाई-झगड़े का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जल्दी से जल्दी संपत्ति का बंटवारा चाहती हैं, ताकि चैन से रह सकें. उन्होंने कहा कि चिराग को भी बुलाया है, वह आ रहा है.

देवर पारस पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

पिछले कुछ दिनों से पासवान परिवार में जारी संपत्ति विवाद के बाद राजकुमारी देवी ने खगड़िया के शहरबन्नी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर 50 बीघा जमीन पर कब्जा करने और घर के कमरे में ताला मारने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि साहब (रामविलास पासवान के गुजरने के बाद चिराग ही मेरी देखभाल करते हैं. वो आने वाला है. वो जैसा बोलेगा, मैं वही करूंगी.

मुझसे लड़ने आई है दोनों देवरानी’

राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि उनको जबरन घर से बाहर निकालकर ताला जड़ दिया गया, जिस वजह से वह बीमारी पड़ गईं हैं. उन्होंने कहा कि पशुपति पारस ने मेरे पति के निधन के बाद 50 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है. साथ ही उनके कमरे में पारस की पत्नी और प्रिंस की मां सुनैना ने ताला जड़ दिया है. शोभा और सुनैना मुझसे लड़ने के लिए ही यहां आई हैं, जबकि पहले कभी भी मुझे देखने वो लोग नहीं आती थी.

मुझे भी चाहिए संपत्ति में हिस्सा

राजकुमारी देवी ने कहा कि उनको न्याय चाहिए, क्योंकि उनको जबरन घर से निकाला गया है. उन्होंने बताया कि पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी, रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी, उनके बॉडीगार्ड और ड्राइवर के खिलाफ अलौली थाने में केस दर्ज किया है. राजकुमारी ने कहा कि अब वह चाहती हैं कि शहरबन्नी से लेकर खगड़िया, पटना और दिल्ली तक जो भी संपत्ति है, उसका बंटवारा हो और उसमें मुझे भी हिस्सा मिले.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.