Breaking News

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व हर मंगलवार को रहेगा बंद:साफ सफाई और मेंटेनेंस को लेकर लिया गया निर्णय, पर्यटकों में मायूसी

वाल्मिकी टाइगर रिजर्व सप्ताह में एक दिन बंद रहेगा। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक मंगलवार VTR बंद रहेगा। वन संरक्षक डॉ. नेशामणि के ने बताया कि विभाग के द्वारा सप्ताह में एक दिन बंद करने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन स्थल की साफ-सफई रखरखाव कार्य इस दिन होगा। इको पर्यटन कार्य से जुड़े वन कर्मियों को कार्य दबाव को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रत्येक मंगलवार को इको पर्यटन अंतर्गत जंगल सफारी की गतिविधि पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा रहेगा। पथ वे, कौलेश्वर झूला, इको पार्क पूर्ण रुप से बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार के दिन गाड़ियों के मेंटेनेंस सहित जंगल कैंप, जंगल के रास्ते को व्यवस्थित करना एवं साफ सफाई पर ध्यान देने के तहत किया गया है।

वीटीआर मंगलवार को बंद होने के कारण सैलानी जंगल भ्रमण नहीं कर पाएंगे। इस संदर्भ में सरकार द्वारा जारी पत्र को वन विभाग के सभी अधिकारियों को भेज दिया गया है, तथा इस आदेश को समुचित ढंग से लागू करने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

दरअसल लगातार टाइगर रिजर्व खुला होने के कारण कचरा ज्यादा फैलता है। लोगों की भीड़ भाड़ में सफाई नहीं हो पाती है। आने वाले सैलानी के द्वारा फेंके गए कचरा हवा के झोंके साथ धीरे-धीरे वन के अंदर जाता है। ऐसे में टाइगर रिजर्व के अंदर कचरा फैला था। पिकनिक स्पॉट की भी सफाई ठीक से हो पाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.