मुजफ्फरपुर में एक 18 वर्षीय युवक सोनू की हत्या कर दी गई है। वह अपने गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचा था। लड़की के घर वालों ने जमकर पीटा। फिर हत्या कर बागमती नदी के उपधारा में फेंक दिया। मामला जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी के महुआरा गांव की है। युवक का शव मंगलवार को नदी से निकाला गया है।
हिरासत में लड़की की मां
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भिड़ जुट गई। पुलिस की मदद से शव निकाला गया है। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। मृतक की पहचान इलाके के महुआरा गांव निवासी कमेश सहनी के 18 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।
इस मामले में बेनीबाद ओपी प्रभारी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। लड़की की मां को हिरासत में लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, प्रेम प्रसंग में हत्या लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
6 महीने से होती थी बातचीत
लड़के के चाचा विशुनदेव सहनी ने बताया कि सोनू मैट्रिक में था। 6 महीने से पड़ोस के गांव कांटा की रहने वाली एक लड़की से बातचीत होती थी। उसे मना किया गया था। लेकिन, वह बातचीत करता था। लड़की कॉल बार-बार करती थी। सोमवार रात सोनू अपने दो दोस्तों के साथ था। इसी दौरान दो लड़कियों ने कॉल कर उन्हें बुलाया। लड़की ने साजिश के तहत बुलाया था। रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त के साथ निकला था। लेकिन, 12 बजे के बाद वह नहीं लौटा। इसके बाद वे लोग खोजबीन शुरू किए। बेनीबाद पुलिस को भी सूचना दी गई।
रात भर नहीं मिला युवक, अगले दिन मिली लाश
पुलिस भी सोनू की तलाश में निकली। इसी दौरान उसके दोस्त भागते हुए आए। उन्हे मारपीट की जानकारी दी। वे लोग पुलिस के साथ लड़की के घर पहुंचे। जहां कोई नहीं था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो कहा मारपीट किए हैं। फिर, कहा गया है नहीं मालूम। रात भर पुलिस के साथ सोनू की खोजबीन की गई।
मंगलवार को सोनू की लाश बागमती नदी की उपधारा में उपलाता मिला। जब गांव के लोगो को लाश मिलने की जानकारी मिली तो पुलिस के साथ लोग पहुंचे। लाश को निकाला गया। इसी बीच लड़की की मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लड़की नाबालिग है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।



Leave a Reply