Breaking News

गया में कार सवार से हथियार के बल पर लूट:कार सवार ब’दमाशों ने घेरकर रोका

गया में बदमाशों ने एक कार सवार को लूट लिया। लुटेरे भी कार पर सवार होकर आए थे। घटना गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल के पास की है। पीड़ित ने बताया कि वे डिहरी से अपने घर जमुई लौट रहे थे। इसी दौरान घटना हुई। बताया कि लुटेरों ने फायरिंग भी की । इसके बाद कार चला रहे शख्स को पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया। इसी बीच रास्ते में यह घटना हुई।

कार चालक सत्य प्रकाश ने बताया कि हम परिवार के चार लोग कार से डिहरी से अपनी कार से जमुई लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे गया फतेहपुर मुख्य मार्ग स्थित बाइपास से क्रास कर रहे थे। इसी बीच तेज गति से एक कार आई और हमारी कार के आगे रोक दिया। कार के रोके जाने के साथ उसमें से 6-7 लड़के निकले और हमारे साथ मारपीट करने लगे। यही नहीं पिस्टल के बट से सिर और कान पर चोट मार कर जख्मी कर दिया। साथ ही रुपये पैसे लूटने लगे।

यह देखते ही हमारी कार में सवार अन्य लोग बाहर निकले तो उनके साथ भी वे उलझ गए और उन सभी से रुपए पैसे और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सत्यप्रकाश ने बताया कि लुटेरे कार की चाबी भी लूट कर चले गए। जब वे भाग रहे थे तो उनसे कहा भी कि गाड़ी की चाबी दे दो तो लुटेरे कुछ नहीं सुने।

उन्होंने बताया कि लुटेरों ने कुल मिला कर 15-20 हजार रुपए लूट लिए हैं। इधर घटना की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष रघुवर प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित पक्ष से घटना से संबंधित जानकारी ली जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लुटेरों के सुराग के बाबत छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.