Breaking News

कटिहार में नदी में डूबने से दो की मौत:मूर्ति विसर्जन के दौरान गई जान ,दोनों परिवार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोद पुर पंचायत के चुरली घाट नदी में आज शाम 4:00 मूर्ति विसर्जन में आए ग्रामीणों में से दो व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मूर्ति विसर्जन में आए ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज नदी की धार में आ जाने से चंदवा वार्ड नंबर 13 के निवासी योगेंद्र शाह और संजय शाह की मृत्यु हो गई।

दोनों मृतक विवाहित परिवार में छाई मायूसी

योगेंद्र शाह और संजय शाह दोनों शादीशुदा है इसमें योगेंद्र साथ के तीन पुत्री और 1 पुत्र है जबकि संजय शाह की कोई औलाद नहीं है। चुुली घाट नदी में बहुत ही तेज पानी का बहाव रहता है। कुछ महीने पहले अभी इस नदी में दो व्यक्तियों की डूबकर मौत हो चुकी है। नदी में सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। डूबने की खबर मिलने से पूरे परिवार में गम का माहौल व्याप्त हो गया है।वहीं, मूर्ति विसर्जन में रौतारा थाना के द्वारा प्रशासन मुहैया कराई गई थी ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई दुर्घटना ना हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.