Breaking News

बिहार सरकार ने दी प्रस्ताव को मंजूरी:पटना-वाराणसी के बीच गंगा में चलेगा रो-रो वेसेल जहाज

राजधानी के लोग अब गंगा नदी में क्रूज में मौज-मस्ती के साथ-साथ नाइट में पार्टी कर सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से रो-रो वेसेल क्रूज चलाने को हरी झंडी मिल गई है। जहाज में एक साथ 300 से अधिक पर्यटक गंगा नदी में सैर कर सकेंगे। क्रूज का परिचालन गायघाट से किया जा सकता है। इस क्रूज को पटना से वाराणसी तक चलाने पर पर्यटन निगम मंथन कर रहा है। इसे पीपीपी मोड पर चलाने के लिए भी बातचीत चल रही है।

रो-रो वेसेल जहाज के गंगा नदी में परिचालन की खबर को दैनिक भास्कर ने ही सबसे पहले 12 फरवरी 2023 के अंक में ब्रेक किया था। खबर छपने के डेढ़ महीने के बाद ही सरकार से इसकी मंजूरी मिल गई। लोग क्रूज पर शादी समारोह का आयोजन कर सकेंगे। साथ ही सेमिनार, सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन हो सकेगा। अधिकतम 300 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। पर्यटक के साथ-साथ सामान लाने-ले जाने की सुविधा मिलेगी।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की मानें तो रो-रो वेसेल जहाज दो तरह का होता है। एक मालवाहक और दूसरा पैसेंजर जहाज। पटना में पैसेंजर जहाज चलाने की बात है। इस जहाज के अंदर दो रेस्टोरेंट हैं। जहाज में सफर के दौरान लोग संगीत का आनंद उठा सकेंगे।एमवी विहार डबल डेकर क्रूज से तीन गुणा अिधक पर्यटक इस वेसेल जहाज में सवार होंगे। एमवी विहार में 100 तो रो-रो वेसेल क्रूज पर 300 से अधिक पर्यटक बैठेंगे।

वेसेल में रेस्टोरेंट में करीब 50 से अधिक व्यक्ति एक समय में बैठ सकेंगे। रो-रो वेसेल क्रूज को एनआईटी और दीघा घाट पर लगाया जाएगा। इसके लिए दीघा घाट को विकसित किया जाएगा। यहां पर लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यहां से लोग जहाज पर आसानी से सवार हो सकें इसके लिए जेट्‌टी लगेगा। इसके अलावे गंगा नदी के तट पर आनेवाले जिला में पर्यटकों को सुविधा के लिए जेट्‌टी लगेगा।

इस क्रूज का गायघाट से होगा परिचालन

वेसेल जहाज का परिचालन गायघाट से किया जाएगा। इसका कारण यह है कि यहां आईडब्ल्यूएआई के रीजनल ऑफिस है। यहां पर डायरेक्टर सहित अन्य अधिकारी बैठते हैं।

देश-विदेश के पर्यटकों को जल्द मिलेगी सुविधा

बिहार समेत देश-विदेश के पर्यटकों को गंगा नदी में सैर कराने के लिए रो-रो वेसेल क्रूज का जल्द सुविधा मिलने वाला है। -अभीजीत कुमार, जीएम, पर्यटन निगम

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.