Uncategorized

यूट्यूबर मनीष से और पूछताछ करना चाहती है तमिलनाडु पुलिस:मदुरई कोर्ट से मांगी 7 दिनों की रिमांड

तमिलनाडु पुलिस यूट्यूबर मनीष कश्यप से और पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए उसे और वक्त की जरूरत है। पुलिस ने मदुरई कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मांगी है। इसे लेकर सोमवार को अपनी तरफ से एक अर्जी दाखिल की है। हालांकि, उनकी अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को मदुरई कोर्ट सुनवाई करेगी और अपना फैसला सुनाएगी।

इधर मनीष की 3 दिनों की रिमांड पूरी होने पर उसे जज के सामने पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पटना में मनीष कश्यप के वकील शिवनंदन भारती के अनुसार मदुरई कोर्ट में मनीष के खिलाफ 13 FIR दर्ज की है। कई केस में मनीष कश्यप से पूछताछ करनी है।

इसे आधार बनाते हुए तमिलनाडु पुलिस ने कुल 7 दिनों की रिमांड मांगी। कोर्ट ने 5 अप्रैल तक के लिए मनीष कश्यप को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब बुधवार 6 अप्रैल को फिर से मनीष कश्यप को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

29 मार्च को लेकर गई थी पुलिस

दरअसल, बिहारियों की पिटाई के वायरल फर्जी वीडियो मामले में तमिलनाडु की पुलिस पटना से मनीष कश्यप को ट्रांजिट रिमांड पर 29 मार्च को अपने साथ लेकर गई थी। वहां कोर्ट में पेश करने के बाद मनीष कश्यप 3 अप्रैल की सुबह 10 तक पुलिस की रिमांड पर था।

तमिलनाडु की पुलिस पटना से मनीष कश्यप को ट्रांजिट रिमांड पर 29 मार्च को अपने साथ लेकर गई थी।

तमिलनाडु की पुलिस पटना से मनीष कश्यप को ट्रांजिट रिमांड पर 29 मार्च को अपने साथ लेकर गई थी।

मोबाइल की तलाश जारी

दूसरी तरफ बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) अब मनीष कश्यप के मोबाइल की तलाश कर रही है। पटना के स्पेशल कोर्ट में पेशी के दरम्यान मनीष ने बयान दिया था कि उसने अपना मोबाइल नोएडा के फ्लैट पर छिपा रखा है। जिसके बाद EOU की टीम ने वहां छापेमारी की थी। मगर, न तो उस फ्लैट पर मोबाइल हाथ लगा और न ही मनीष कश्यप के करीबियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी में बरामद हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.