भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने गौराचौकी स्थित मां शक्ति पेट्रोल फ्यूल सेंटर के स्टाफ से अहले सुबह करीब चार बज कर 35 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पंप स्टाफ से 62 हजार रुपये लूट लिए गए हैं। अपराधियों के निकल जाने के बाद पंप स्टाफ ने पंप मालिक को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कजरैली थाना पुलिस को लूट की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
6 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पंप स्टाफ बिक्रम यादव ने बताया की वह पंप पर ड्यूटी में था। तभी दो बाइक से छः लोग पहुंचे और दो सौ रुपए की पेट्रोल देने की बात कही। जैसे ही पेट्रोल देने के लिए बढ़े तो पीछे से एक युवक ने मुंह दबा कर पंप के अंदर ले कर गए और मारपीट कर रुपए छीन लिए गए। वहां पर रखे तीन मोबाइल को भी लेकर चला गया।लूट की सारी घटना वहां लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस कर रही है जांच
लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।सूचना पर पहुंची कजरेली थाना पुलिस,तकनीकी अनुसंधान की, टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मामले पर कजरैली थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने कहा की वहां लगे सी सी टी वी कैमरे को भी खंगाला गया है। मामले में पंप कर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।



Comment here