Breaking News

पापा तेजस्वी की कॉपी है बेटी..देखिए पहली तस्वीर:पत्नी राजश्री के बगल में बिटिया; लाड करते दिखे डिप्टी CM

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। तेजस्वी की बेटी की पहली तस्वीर सामने आई है।जिसमें उसका चेहरा दिख रहा है। हॉस्पिटल में बेड पर पत्नी राजश्री के बगल में उनकी बेटी है। वहीं पास ही डिप्टी सीएम बैठे हैं, जो अपनी बेटी को लाड करते दिख रहे हैं। उसका चेहरा अपने पापा से मिलता है।

तेजस्वी ने ये तस्वीर खुद ट्वीट की है। उन्होंने अपनी पत्नी-बेटी की 4 तस्वीरें साझा कर लिखा- खूबसूरत अवर्णनीय अहसास।

तेजस्वी ने फोटो ट्वीट कर लिखा है- खूबसूरत अवर्णनीय अहसास।

तेजस्वी ने फोटो ट्वीट कर लिखा है- खूबसूरत अवर्णनीय अहसास।

बेटी के साथ पोज मारते बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव।

बेटी के साथ पोज मारते बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर बच्चे की फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।

तेजप्रताप यादव ने इस खुशी में विधानसभा में लड्‌डू बांटे। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नवरात्र के इस पावन अवसर पर हमारे परिवार में नए सदस्य का आना इस बात का शुभ संकेत है कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा ने अपना आशीर्वाद दिया है….अब सारी परेशानियां जल्द दूर होंगी…मेरे अर्जुन को पुत्री धन प्राप्ति पर ढेरों बधाई..

इसके साथ ही छोटी बुआ रोहिणी ने भी तेजस्वी और बच्ची की फोटो के साथ एक के बाद एक 2 ट्वीट किए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे, मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.