BIHARBreaking NewsJAMUISTATE

Lockdown के दौरान लॉज में छिपे थे प्रेमी युगल, मोहल्ले वालों ने करवा दी शादी

तेरी मेरी शादी सीधी सादी, पंडित न शहनाई रे… यह गीत आपने कई बार सुना होगा. पर बिहार के जमुई (Jamui) में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान एक शादी ऐसी हुई जहां यह गीत चरितार्थ हो गया. दरअसल, जमुई के एक लॉज में छुपे प्रेमी युगल (Couple) की शादी स्थानीय लोगों ने करवा दी. इस शादी के वक्त न कोई पंडित मौजूद था और न गाजे-बाजे वाले. जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान ही लड़का अपनी प्रेमिका को लेकर यहां आया था और इसके बाद से वह दोनों जमुई के एक लॉज में रह रहे थे. लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत दोनों के घरवालों को सूचना दी और इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से प्रेमी युगल की शादी मोहल्ले के हनुमान मंदिर में करवा दी गई.

Video वायरल

लॉकडाउन में हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इस शादी की खूब चर्चा हो रही है. जिस मंदिर में यह शादी कराई गई है वह जमुई जिला मुख्यालय स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी की ओर जाने वाली गली के मोड़ पर है. इस मंदिर के पास ही एसपी आवास भी है.

बगैर पंडित के ही हुई शादी

खास बात ये रही कि इस शादी में पंडित तक नहीं शामिल हुए. जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के नया गांव का रहने वाला लड़का बिट्टू कुमार और बरहट प्रखंड के पतौना गांव की लड़की रानी कुमारी (काल्पनिक नाम) के बीच बीते कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जानकारी के अनुसार लॉकडाउन में लड़का अपनी बाइक से प्रेमिका को लेकर शहर के एक मोहल्ले के लॉज में लेकर आया था. लॉज में लड़का और लड़की के ठहरे होने की जानकारी के बाद लोगों ने दोनों को पकड़ते हुए इनके घर वालों को सूचना दी, जिसके बाद लड़की के परिजन ने मोहल्ले के मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी. शादी के बाद लड़का-लड़की दोनों बिट्टू शर्मा के यहां नयागांव में रह रहे हैं।

पुलिस बनी रही अनजान

लॉकडाउन के दौरान हनुमान मंदिर में हुई शादी की इस घ’टना से पुलिस अपने आपको अनजान बता रही है. नगर थानाध्यक्ष और एसडीपीओ ने इस तरह की सूचना से इनकार किया है. वहीं वार्ड नंबर 7 जिसके अंतर्गत शास्त्री नगर कॉलोनी आती है उसके पार्षद पति कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ले के एक निजी लॉज में प्रेमी युगल के पकड़े जाने के बाद उनकी शादी मोहल्ले के ही हनुमान मंदिर में कराए जाने की जानकारी उन्हें मिली है और इसका वीडियो भी वायरल हुआ है.

Input:News 18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.