BIHARBreaking NewsGOPALGANJSTATE

पुलिस की पि’टाई से बचने के लिए युवक ने आजमाया नया तरीका, शर्ट पर लिखा- ‘कृपया ला’ठी चार्ज न करे, दवा लेने जा रहे है’

कोरोना महामा’री को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन है. गोपालगंज में भी जिला प्रशासन के द्वारा बेवजह घु’मने वालो के खि’लाफ स’ख्त रवैया अपना रही है. यहां कोरोना के तीन पॉजिटिव केस आने के बाद गोपालगंज पुलिस के द्वारा इधर उधर घुमने वालो की पि’टाई भी की जा रही है।
पुलिस की पि’टाई से बचने के लिए मेराज अहमद ने कुछ ऐसी तकनीक निकाला. जिसे देखकर आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे.

दरअसल गोपालपुर थानाक्षेत्र के मासपुर गांव के रहने वाले मेराज अमहद को अपने घर के सदस्यों के लिए दवा लेने के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर गोपालगंज आना था. मेराज अहमद को अपने गांव से गोपालगंज आने के लिए कई जगह पुलिस के द्वारा बनाये गए चेकपोस्ट से होकर गुजरना था.

पुलिस की स’ख्ती की वजह और पुलिस की पि’टाई से बचने के लिए उन्होंने अपने पेट और पीठ पर एक पोस्टर लिख कर टांग लिया है. जिसपर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है वे जरुरी दवा लेने के लिए जा रहे है. इसलिए पुलिस उनकी पि’टाई न करे.

मेराज अहमद अपने गांव से बथुआ बाजार गए. वहा उन्हें दवा नहीं मिला. तब वे कई किलोमीटर बाइक ड्राइव कर गोपालगंज शहर के जादोपुर रोड पहुचे. यहाँ उन्होंने इमरजेंसी दवा खरीदी और फिर सीधे अपने घर वापस लौट गए.

मेराज ने बताया की वे टीवी और सोशल मीडिया में लगातार देख रहे थे की कैसे बेवजह घरो से बाहर निकलने के दौरान पुलिस के द्वारा पि’टाई की जा रही है. इसी पिटाई से बचने के लिए उन्होंने यह तकनीक अपनाया है.

गोपालगंज में लॉक डाउन के दौरान पुलिस की पि’टाई बचने से युवक ने ऐसा तरकीब लगाया जिसे देखकर आप की हंसी छुट जाएगी. युवक को अपने घर के सदस्यों के लिए इमरजेंसी दवा खरीदनी थी. उसने पुलिस की पि’टाई से बचने के लिए अपने सीने पर और पीठ पर बैनर लगा लिया. जिसपर साफ़ लिखा था ‘कृपया ला’ठी चार्ज न करे, दवा लेने जा रहे है’ एक रिपोर्ट.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.