शेखपुरा में बिहार दिवस के मौके पर बीती रात्रि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत की दुनिया में अपनी एक पहचान रही मुंबई की प्रसिद्ध फिल्म गायिका सपना अवस्थी और कोलकाता की मधुरिमा बसु के गीत – संगीत और सुर ताल से शेखपुरा की वादियां झंकृत हो गई। खासकर सपना अवस्थी के सुरों का जादू दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों लोगों के उपर चली।
देर रात तक चला कार्यक्रम
देर रात तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में लोगो से कलाकारों ने जमकर तालियां बटोरी।जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा डीडीसी , एडीएम एसडीएम के साथ-साथ कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। सुरों के जादूगरी का आनंद लिया।इस समारोह में सपना अवस्थी के द्वारा दिल से फिल्म का गाना चल छैया छैया जब गाया गया तो श्रोता काफी उत्साहित हुए। वहीं जब सपना अवस्थी ने शूल फिल्म का गाना जो उन्होंने गाया था और काफी प्रसिद्ध हुआ, मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने की गायकी शुरू की तो लोगों में उत्साह देखा गया और लोगों ने खूब इस का आनंद भी उठाया। डीएम और एसपी ने मुंबई और कोलकाता से कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों को पुष्प गुच्छ ,शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
देर रात तक चले इस समारोह में शेखपुरा के निजी स्कूल के बच्चों ने भी अपनी भागीदारी दी। इसमें संस्कार पब्लिक स्कूल, अमर ज्योति पब्लिक स्कूल ,संत कोलंबस स्कूल, केजीबी गगौर , डॉ भीम राव अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय इत्यादि के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिस पर दर्शकों ने खूब ताली बजाई।



Leave a Reply