Breaking NewsEDUCATIONNationalSTATE

CBSE की परीक्षाएं 22 अप्रैल से नहीं हो रहीं शुरू, बोर्ड एग्जाम की फेक न्यूज देने वालों की खैर नहीं, CBSE ने दी ये चे’तावनी…

सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन) ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के संबंध में फर्जी नोटिस के बारे में चे’तावनी दी है. सीबीएसई ने कहा है कि नियमित अपडेट जारी करने के बावजूद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

सीबीएसई ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा के संबंध में जारी फर्जी नोटिस के बारे में चेतावनी दी है. सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले उपद्र’वियों के खिलाफ बोर्ड पहले भी सख्त कार्रवाई कर चुका है. आगे भी अगर कोई इसमें लिप्त पाया गया तो उसके ख‍िलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
बोर्ड के इस नोटिस में कहा गया, ‘सीबीएसई बोर्ड के नाम पर बोर्ड परीक्षा, मूल्यांकन, उत्तीर्ण होने के मानदंड के बारे में फर्जी लुकआउट सर्कुलर के जरिये मासूम छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित किया जा रहा है. सोशल मीडिया के माध्यम से इसे सर्कुलेट किया जा रहा है.

ये है सीबीएसई बोर्ड का सोमवार को जारी नोटिफिकेशन:

बता दें कि बोर्ड ने हाल के दिनों में आईटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करके फ’र्जी खबरें फैलाने में शामिल लोगों के खि’लाफ सख्’त का’र्रवाई की है. बोर्ड का कहना है कि ऐसी खबरों के स्रोत के जरिए उपद्रवियों का पता लगाया जाएगा.

बोर्ड ने अभ‍िभावकों के साथ-साथ मीडिया को भी इस तरह की अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी दी है. इसके अलावा सीबीएसई के किसी भी तरह के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल से पता करने को कहा है.

बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल:

इंस्टाग्राम

ट्विटर

फेसबुक

बता दें कि सीबीएसई ने हाल ही में घोषणा की थी कि कोरोना संक्रमण या अन्य कारणों से स्थगित किए गए सभी पेपरों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं करेगा. छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, बोर्ड ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए केवल मुख्य विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

वहीं कक्षा 10 के छात्रों के मामले में, बोर्ड परीक्षाएं केवल उन पेपरों के लिए आयोजित की जाएंगी, जिन्हें स्थगित किया गया था . ये दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के लिए भी लागू था, जहां हिंसक घटनाओं के कारण कई छात्रों की परीक्षा छूट गई थी.

Input: AAJTAK