एक तरफ देश कोरोना वायरस नामक बीमा’री से बचने के लिए लोगों को घर से बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने इसका मजाक बनाकर रख दिया है. ताजा मा’मला सामने आया है बेतिया से, जहां क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है.सुबह से इलाज करवाने के बाद रात होते ही सभी अपने अपने घरों में भाग जाते हैं. योगापट्टी के मध्य विद्यालय बालक में 27 प्रवासियों को रखा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि सभी शाम ढ़लते ही प्रवासी अपने-अपने घरों को चले जा रहे है. फिर सुबह होते ही सब क्वॉरेंटाइन सेंटर चले आते है.

वहीं अमैठिया के क्वॉरेंटाइन सेंटर में भी यूपी के 10 लोगों को रखा गया था, लेकिन 3 अप्रैल को दो लोग घर चले गए. इन लोगों को 20 मार्च से यहां रखा गया था.
इसके पहले भी कई जगह पर क्वारंटाइन सेंटर से लोग भाग चुके हैं. भागने के बाद लोग यह भूल जाते हैं है कि उनके साथ उनके परिवार भी इस बीमा’री से संक्रमित हो सकते हैं.






Leave a Reply