BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

Breaking News: कोरोना सं’कट को देखते हुए 1 से 8वीं तक के स्टूडेंट को किया गया प्रमोट…

कोरोना सं’कट के बीच बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए खुशखबरी है. क्लास 1 से 8वीं तक के 2 करोड़ स्टूडेंट को सीधा अगली क्लास में प्रमोट कर दिया गया है. राज्य के 72 हजार सरकारी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के विद्यार्थी बिना परीक्षा लिए ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए गए हैं. कोरोना संक्रमण को लेकर इन बच्चों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा नहीं ली जा सकी थी.शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मंगलवार को शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने अपनी मुहर लगा दी, अब अधिसूचना निकलने की औपचारिकता शेष रह गई है.

विभाग ने इस निर्णय के बाद राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं के करीब दो करोड़ बच्चों को अब वार्षिक का मूल्यांकन परीक्षा नहीं देनी होगी. लॉक डाउन के बाद जब भी विद्यालय खुलेंगे यह बच्चे अगली कक्षा में चले जाएंगे.श्री वर्मा ने बताया कि विभाग ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए यह फैसला किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.