Breaking News

पटना में रे’पिस्ट गि’रफ्तार:6 साल से लड़की को डरा धमका कर रहा था रेप, शादी के बाद भी देता था धमकी

पटना के गौरीचक थाने की पुलिस ने बुधवार को नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक पिछले 6 साल से बच्ची को डरा धमका कर लगातार रेप करता रहा। मंगलवार की देर शाम पीड़िता ने गौरीचक थाने में उसी गांव के युवक के खिलाफ जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता 2016 से प्रताड़ित करने और जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मसाढी गांव की रहने वाली एक युवती ने मसाढी गांव के ही अमन कुमार पर 2016 से बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि उस वक्त लड़की नाबालिग थी। इसके बाद जब लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी कहीं दूसरी जगह कर दी। इसके बावजूद भी अमन ने लड़की को परेशान करना नहीं छोड़ा।

उन्होंने बताया कि लड़की को बार-बार फोन करके अमन उससे संबंध बनाने की धमकी देता था। लड़के के बार-बार इस धमकी से परेशान होकर मंगलवार को गौरीचक थाने में लिखित आवेदन देकर अमन कुमार पर बलात्कार करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.