Breaking News

सीवान के निजी अस्पताल में महिला की मौ’त:परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

सीवान जिले में एक निजी अस्पताल में एक महिला की मौत के मामले में बड़ा हंगामा हुआ। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। वही, परिजन पुलिस प्रशासन से डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

महिला के नवजात बच्चे की स्थिति भी गंभीर है जिसे एक अन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रसव के बाद महिला की स्थित गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने सीवान से गोरखपुर भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृत महिला का नाम अंजलि पांडेय था और वह महाराजगंज के पिपरा कला निवासी रोहन पांडेय की पत्नी थी। घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित डॉ. मनीषा सिंह के क्लीनिक की है। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गर्भवती महिला अंजली पांडेय को प्रसव पीड़ा हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उसे डॉ मनीषा सिंह के क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन के दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद जच्चा और बच्चा दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी।

जिसके बाद डॉक्टर ने महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही नवजात बच्चे को सीवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि महिला के गर्भवती होने के बाद कई महीनों से इसी डॉक्टर से इलाज चल रहा था।प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की लापरवाही ने उसकी जान ले ली।पीड़ित परिजन पुलिस प्रशासन से डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.