Breaking News

चैत नवरात्र पर थावे मंदिर में जुटे श्रद्धालु:मां के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की लगी कतार, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा

गोपालगंज में चैत नवरात्र के पहले दिन ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त पंक्ति में खड़े होकर मां के दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा।

चैत नवरात्र के पहले दिन दुर्गा के प्रथम रूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना भक्ति और श्रद्धा के साथ की गई। सुबह से ही मां के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी थी। महिला और पुरुष दर्शनार्थी मंदिर परिसर में खड़े होकर मां के जयकारे के साथ अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।

इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर गर्भगृह तक लगाए गए सीसीटीवी से पदाधिकारी मंदिर परिसर की व्यवस्था पर नजर बनाए रखे हैं। थावे मंदिर और आसपास के इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी से लेकर दंडाधिकारी तक मंदिर परिसर में गश्त लगाते दिखे। महिला श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए महिला पुलिस भी तैनात रही।

श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन और पूजन कर श्रद्धा व भक्ति का परिचय दे रहे हैं। इस संदर्भ में मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पाण्डेय ने बताया कि आज चैत्र नवरात का प्रथम दिवस है। आज मां के शैलपुत्री रूप की पूजा की जा रही है। सुबह मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। मान्यता है कि मां का दर्शन कर मांगी गई सभी मुरादे पूरी होती है। वहीं, अंचलाधिकारी रजत कुमार वर्णवाल ने बताया कि नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है पूरा मंदिर कैंपस सीसीटीवी की निगरानी में है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.