Breaking News

भोजपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म:घास काटने गई थी बच्ची, पुलिस ने दो आरोपी को धर दबोचा

भोजपुर में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़िता की मां ने संबंधित थाना में दो बदमाशों के विरुद्ध मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए भोजपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान आरोपियों द्वारा वीडियो भी बनाए जाने की बात कही जा रही। मामला जिले के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत एक गांव का है।

इधर, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी निवासी मंजय बिंद उर्फ मंजर चौधरी तथा रामबाबू गोंड को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया की 14 वर्षीय किशोरी अपने घर से घास काटने के लिए बहोरनपुर दियारा क्षेत्र में गई हुई थी। उसी दौरान नामजद आरोपी गेहूं के खेत में घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही किशोरी को अकेला देखा,तभी उन लोगों के द्वारा गेहूं के खेत में ले जाकर दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म किया ।

पीड़िता खेत में चीखती और चिल्लाती रही लेकिन दूर-दूर तक उसकी आवाज को किसी ने नहीं सुना । जिसका फायदा उठाकर दोनों दरिंदों ने घंटो तक अपना हवस का शिकार बनाता रहा। जिसके बाद आरोपियों द्वारा वीडियो बनाकर पीड़िता को मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता अपने घर पहुंच कर अपनी मां से आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की मां ने संबंधित थाना में प्राथमिकी कराई। जिसके बाद एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी रामबाबू गोंड एवं मंजय बिंद को धर दबोचा।

दोनों ने पूछताछ में अपना जोर में भी स्वीकार किया है । टीम में महिला थाना एवं बहोरनपुर ओपी के पदाधिकारी शामिल है । पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत कोर्ट में बयान कराया गया । मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद पटना से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष प्रिजर्व किए और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा कर अपने साथ पटना ले गई। बताया था कि आरोपित में एक रामबाबू गोंड पहले से शादीशुदा है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.