पटना जंक्शन के TV पर दिखाए गए अश्लील वीडियो के मामले में एक नई बात सामने आई है। रेलवे की तरफ से दावा किया गया था कि अश्लील वीडियो सिर्फ प्लेटफॉर्म नंबर 10 के गेट नंबर 5 के पास लगे TV पर टेलीकास्ट हुआ था। पर ऐसा नहीं है। राजकीय रेल पुलिस (GRP) की जांच में कुछ और ही असलियत सामने आई है।
पटना रेल पुलिस की मानें तो एक से ज्यादा TV पर अश्लील वीडियो टेलीकास्ट हुआ था। हालांकि, इस नतीजे पर पहुंचना अभी बाकी है कि अश्लील वीडियो प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर लगी सभी TV पर चली थी या फिर पटना जंक्शन में लगी सभी TV पर। यह बात बुधवार को स्पष्ट हो जाएगी। क्योंकि, इस मामले में जांच करने के लिए पटना जंक्शन रेल थाना से एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की टीम कोलकाता पहुंच गई है।
पूछताछ से लेकर एग्रीमेंट तक की होगी जांच
इस मामले में पटना के प्रभारी रेल SP प्रमोद कुमार मंडल से बात की गई। इनके अनुसार आज कोलकाता में दत्ता स्टूडियो कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सबसे पहले टीम मिलेगी। उनसे पूछताछ करेगी।
साथ ही रेलवे के साथ पटना जंक्शन के TV पर विज्ञापन दिखाए जाने को लेकर हुए उनके एग्रीमेंट की कॉपी को जांच टीम मांगेगी। उसकी भी जांच करेगी।
करीब पिछले 5 साल से इस कंपनी के पास पटना जंक्शन का टेंडर है। इनके पास पटना जंक्शन के अलावा इस तरह का टेंडर कितने रेलवे स्टेशनों पर है? इसका भी जांच टीम पता लगाएगी।

आज कोलकाता में दत्ता स्टूडियो कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक सबसे पहले टीम मिलेगी।
CCTV से अश्लील वीडियो चलाने वाले की होगी पहचान
पटना से गई रेल पुलिस की टीम दत्ता स्टूडियो के उस कंट्रोल रूम में भी जांच करेगी, जहां उसका सर्वर है और पटना के लिए वीडियो टेलीकास्ट होता है। प्रभारी रेल SP के अनुसार टीम सबसे पहले पता लगाएगी कि पटना स्टेशन पर TV की सेटिंग किस तरीके से है? सारे TV का कनेक्शन एक ही सीरीज में है या अलग-अलग है?



Leave a Reply