Breaking News

गया में दिखा शिमला जैसा नजारा:तेज बारिश व ओलावृष्टि से पटी सड़कें, किसानों की फसलें हुई बर्बाद

गया में मंगलवार की शाम मौसम का मिजाज काफी खराब रहा। तेज बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जिससे फसलों की भारी नुकसान हो गया है। गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पहले तेज बारिश हुई, उसके बाद जोरदार ओले पड़े, इससे सड़क से लेकर खेतों तक ओले की सफेद चादर बिछ गई। करीब आधे घंटे से ज्यादा हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र शिमला-कश्मीर के जैसा नजारा बन गया। लोगों ने कुछ देरी के बाद वीडियो और फ़ोटो लेना शुरू कर दिया।

खेतों में अधिक मात्रा में ओलावृष्टि होने से रवि फसलों पर काफी नुकसान हुआ है। बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियां, झाझ, बीबीपेसरा, बुमेर सहित अन्य पंचायतों में बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि हुई है। जिससे किसानों को पैदा हुआ फसल सब बर्बाद हो गया है। किसानों का सरसों, गेहूँ, सब्जी की खेती, चना, प्याज, अरहर समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

इससे पहले रविवार को पतलूका पंचायत सहित अन्य इलाकों में भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। जिससे किसानों के लगे फसलों को भारी नुकसान हुआ था।

वहीं इधर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि बाराचट्टी प्रखंड के विभिन्न जगहों पर तेज बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के फसलों का हुई नुकसान का आकलन कर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। ताकि किसानों के हुई बर्बाद फसलों की भरपाई हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.