मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। लंदन मे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए थे। वहां उन्होंने आरएसएस के विरोध में बयान दिया था। इसको लेकर मुजफ्फरपुर के चंद्रकिशोर परासर ने परिवाद दायर कराया है।
आरएसएस को लेकर राहुल गांधी ने दिया था बयान
मंगलवार को बिहार सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पराशर ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के अदालत में आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। उन्होंने अपने परिवाद में कहा है कि ‘राहुल गांधी ने आरएसएस को लेकर गलत बयानबाजी की है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि भारत की आरएसएस प्रतिबंधित वामपंथी संगठन मुस्लिम ब्रदर हुड की तरह है। आरएसएस भी देश को बर्बाद कर रही है। पूरे देश मे आरएसएस नफरत फैला रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है।’
देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग
चंद्र किशोर परासर के मुताबिक राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मामले में आचार्य चंद्रकिशोर पराशर ने कहा कि वह भी आरएसएस के स्वयंसेवक हैं ।
टीवी के माध्यम से वह भी इस कार्यक्रम को देख और सुन रहे थे। राहुल गांधी के इस बयान से देश मे तनाव पैदा हुआ है। स्वंयसेवक इस बयान से आहत हैं। परासर ने राहुल गांधी पर देश द्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है ।



Leave a Reply