Breaking News

टॉपर सौम्या का FB-इंस्टा पर नहीं:ऑर्ट्स और साइंस की टॉपर बनना चाहती हैं IAS; जानिए टॉपर्स की कहानी…

बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। सबसे खास बात है कि इंटर के तीनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। आर्ट्स में पूर्णिया से मोहद्दीसा, कॉमर्स में औरंगाबाद से सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक को सबसे ज्यादा 475 नंबर (95%) मिले हैं। साइंस स्ट्रीम में खगड़िया की आयुषी नंदन टॉपर हैं। उन्हें 474 नंबर (94.8%) मिले हैं। तीनों टॉपर्स से उनकी पढ़ाई और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर बात की। जानिए तीनों टॉपर्स बेटियों की कहानी…

सबसे पहले आर्ट्स और ओवरऑल टॉपर पूर्णिया की मोहद्दीसा को जानिए…

बायसी की रहने वाली मोहद्दीसा ने उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। स्टेट टॉपर बनने के बाद डोहबा बारी पंचायत में उनके घर पर जश्न का माहौल है।

मोहद्दीसा को अच्छा रिजल्ट आने की पूरी उम्मीद थी।

मोहद्दीसा को अच्छा रिजल्ट आने की पूरी उम्मीद थी।

मोहद्दीसा ने बात करते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद थी कि अच्छा रिजल्ट आएगा। मैट्रिक में भी मैंने अच्छा किया था। उसी समय मैंने सोचा था कि आगे मुझे टॉप करना है। मेरे पिता का नाम मोहम्मद जुनैद आलम और माता का नाम राजिया बेगम है। दोनों बहुत खुश हैं।

उसने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और अपने परिवार को समय देती थी, लेकिन जब पढ़ती थी, तब बाकी कोई काम नहीं करती थी। अच्छे मार्क्स के लिए मैंने ट्यूशन भी किया है। स्कूल से भी काफी सपोर्ट मिला है।

मोहद्दीसाको मिठाई खिलाते हुए उनके भाई।

मोहद्दीसाको मिठाई खिलाते हुए उनके भाई।

IAS बनने का है सपना, बताई वजह…

मोहद्दीसा ने कहा कि उनका सपना IAS बनने का है। आखिर IAS ही क्यों बनना चाहती हैं, इस सवाल पर कहा कि मैं जिस जगह से आती हूं वो बहुत बैकवर्ड है। यहां पर लड़कियां सिर्फ मैट्रिक या इंटर तक ही पढ़ाई कर सकती हैं। मैं IAS बन कर यहां के लोगों को मैसेज देना चाहती हूं।

सोशल मीडिया और मोबाइल के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल बहुत ही जरूरी है। बस इसका इस्तेमाल सही तरीके और सही समय से किया जाए।

अब जानिए कॉमर्स से स्टेट टॉपर सौम्या शर्मा के बारे में…

सौम्या शर्मा रफीगंज प्रखंड के जाखिम पड़रिया गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता रवींद्र शर्मा किसान हैं जबकि मां गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटी हैं। वर्तमान में शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में रहती हैं।

सौम्या शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए तैयारी करना चाहती हैं।

सौम्या शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए तैयारी करना चाहती हैं।

भास्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि मेहनत कर पढ़ाई करें और अव्वल हों। अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है। इसके लिए वह बहुत खुश हैं। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

सौम्या ने बताया कि वह सोशल मीडिया में एक्टिव नहीं हैं। आगे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए तैयारी करनी है।

साइंस टॉपर आयुषी बनना चाहती हैं आईएएस

खगड़िया के मानसी प्रखंड के मटिहानी गांव की रहने वाली आयुषी नंदन साइंस स्ट्रीम में स्टेट टॉपर घोषित की गई हैं। खगड़िया शहर के वित्तरहित आरलाल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन को 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।

माता-पिता के साथ आयुषी।

माता-पिता के साथ आयुषी।

स्टेट टॉपर बनने पर आयुषी नंदन ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह आगे की पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती हैं। आयुषी ने बताया कि वह कोचिंग क्लास और 8 से 9 घंटे तक सेल्फ स्टडी करती थी। घर से दूर होने के कारण कॉलेज कम ही जाती थी।

आयुषी ने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता और कोचिंग के शिक्षक को दिया है। बताया कि मैट्रिक परीक्षा में भी वह बिहार में टॉप-10 में आई थी। तब उसे नौवां रैंक आया था। कहा कि माता- पिता का उन्हें हमेशा सहयोग मिलता रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.