Breaking News

8-10 दिन झेलनी होगी परेशानी:कलमबाग चौक पर टेबल टॉप का काम शुरू, ट्रैफिक पर ब्रेक

स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत कलमबाग चाैक पर टेबल टाॅप बनाने की वजह से शुक्रवार काे ट्रैफिक पर ब्रेक लग गया। तकरीबन 100 फीट में रोड को एक लेन किया गया है। इसी तरह से चाैराहा पर चाराें तरफ दाे-दाे दिन के लिए एक लेन काे बंद किया जाएगा। संभावना है कि कलमबाग चाैक पर अगले 8-10 दिनाें तक इसी तरह की परेशानी लाेगाें काे झेलनी हाेगी। अघाेरिया बाजार चाैक पर भी टेबल टाॅप बनाने का काम शुरू हाेने वाला है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के आधा दर्जन चाैराहाें पर जंक्शन इंप्रूवमेंट का काम चल रहा है

जंक्शन इंप्रूवमेंट जहां बन रहा है, वहां चाैराहाें पर गाड़ी काे ब्रेक करने के लिए टेबल टाॅप रहेगा। टेबल टाॅप के ऊपर जेब्रा क्राॅसिंग का निशान बनेगा। ट्रैफिक सिग्नल के हिसाब से यहां ब्रेक लेने के बाद ही गाड़ी आगे बढ़ेगी। अघाेरिया बाजार चाैक पर भी इसी तरह चाराें तरफ दाे-दाे दिन तक ट्रैफिक बंद कर टेबल टाॅप बनेगा। अघाेरिया बाजार के साथ मिठनपुरा चाैक पर भी 15 दिनाें के अंदर टेबल टाॅप का काम पूरा कर लेना है। स्मार्ट सिटी की निर्माण एजेंसी का कहना है कि लाेगाें की सुविधा के लिए ही निर्माण हाे रहा है। आगे निकलने की हाेड़ में सभी काे परेशानी हाेगी। 15 दिनाें तक लाेगाें काे धैर्य से काम लेना हाेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.