Breaking News

यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर कुर्की जब्ती, सुबह-सुबह पहुंची पुलिस टीम

यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार की सुबह से ही भारी पुलिस बल उसके घर पहुंची। मजिस्ट्रेट की तैनाती में मझौलिया के डुमरी महनवा गांव में पुलिस यह कार्रवाई कर रही है। सदर SDPO मुकुल परमल पांडे ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि तमिलनाडु मामले के बाद मनीष कश्यप सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप पर बिहार पुलिस ने कई FIR दर्ज किए है। वहीं पश्चिम चंपारण में भी उसपर कुल 7 मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पर कुर्की जब्ती के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी थी। इसी को लेकर शनिवार सुबह से कार्रवाई की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.