Breaking News

पटना में बहन से मिलने ससुराल आए भाई की मौत:ससुराल वालों ने की थी मारपीट, लाठी डंडे से किया था हमला

बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में दो दिन पहले बहन से मिलने के लिए ससुराल आए भाई की मौत हो गई है। भाई के साथ ससुराल वालों के लोगों ने जमकर मारपीट की, जिसके बाद घायल हुए भाई का बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नौबतपुर थानाक्षेत्र के खजुरी गांव निवासी राजू गोस्वामी के रूप में हुई है।/

मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक युवक के परिजनों ने कहा कि राजू गोस्वामी दो दिन पहले अपने बहन के ससुराल बिहटा के सदिसोपुर गांव आया था। बहन के ससुराल में पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के निपटारे को लेकर हम सभी लोग पहुंचे थे, लेकिन ससुराल वालों ने हम सभी लोगों को अचानक घेर कर लाठी डंडे से हमला कर दिया।

बहन के ससुराल में पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के निपटारे को लेकर हम सभी लोग पहुंचे थे, लेकिन ससुराल वालों ने हम सभी लोगों को अचानक घेर कर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, जहां आनन फानन में सभी घायलों का इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई।

मृतक की बहन गुड़िया देवी ने बताया कि उसके ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित करते थे जिसमें सास-ससुर, ननंद, भोजाई, गोतनी सभी लोग शामिल हैं। इसी विवाद के निपटारे को लेकर उसके परिवार के लोग उसके ससुराल पहुंचे थे। इसी बीच ससुराल वालों ने उसके परिवार के साथ मारपीट किया।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सनोवर खान ने बताया की बीते दिनों पूर्व मामूली विवाद में हुई मारपीट में एक घायल युवक का बुधवार को इलाज के क्रम में मौत होने की सूचना मिला। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.