Breaking News

मुंगेर के भेलवा दियारा में लगी आग, 80 घर जले:आग शाम में लगी, प्रशासन पहुंचा अगले दिन सुबह; लाखों की संपत्ति का नुकसान

मुंगेर जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के बेलवा दियारा बिंद टोली में रविवार की रात अगलगी की घटना हुई। इस अगलगी में लगभग 80 झोपड़िया जलकर राख हो गईं। वहीं इसमें दो बकरियां भी जल गईं। लगभग 70 से 80 लाख रुपए की संपत्ति के जलकर स्वाहा होने की बात सामने आई है। वहीं, प्रशासन के दो कर्मचारी सोमवार की सुबह घटना का जायजा लेने पहुंचे। इससे ग्रामीण काफी नाराज दिखे।

खाना बनाने के दौरान लगी है आग
स्थानीय गौतम बिंद ने कहा कि एक झोपड़ी में सबसे पहले आग लगी और देखते ही देखते पूरे गांव को आग ने अपने आगोश में ले लिया। उन्होंने बताया कि यहां आग लगने पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने का कोई साधन नहीं है। क्योंकि यहां के आने जाने का एक मात्र मार्ग जलमार्ग ही है। नाव के सहारे ही इस गांव में कोई आ सकता है। इस कारण हम लोगों ने खुद से बालू और हैंडपंप, बोरिंग के पानी से लगभग 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया। अब तक 80 घर जलकर खाक हो चुके थे। इस आगलगी में दो बकरियों के जलने से मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.